आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए शिव सेना से पगार लेते हैं कांग्रेसी: नीलेश राणे

भाजपा नेता और पूर्व सांसद नीलेश राणे ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में एक बार फिर सत्ता पक्ष पर हमला किया है। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि, आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए। शिव सेना ने कांग्रेस वालों को वेतन पर रखा है।

नीलेश राणे सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर आए दिन महाराष्ट्र की महाविकास आधाडी सरकार पर निशाना साधते रहते है। अभी जब इस सुसाइड मामले में आरोपी संदीप सिंह और भाजपा के बीच संबंध होने का आरोप कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत द्घारा लगाया गया तो नीलेश राणे एक बार फिर हमलावर हो गए

राणे ने अपने टूविटर हैंडल से शिव सेना और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि, शिवसेना ने एसएसआर केस में आदित्य को बचाने के लिए कुछ कांग्रेसियों को पगार पर रखा है। हर दिन कांग्रेसी, संदीप सिंह और भाजपा के बीच संबंध तलाशते रहते हैं। मीडिया भी दिशा सलियन और एसएसआर के असली अपराधियों को ढूंढने के बजाय फालतू विषय में उलझ गई है। राज्य सरकार अभी भी संदिग्ध लोगों का पीछा कर रही है।

राणे नै आगे लिखा है, ‘कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए हमने कभी सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया। भाजपा के हर मंत्री इस मुद्दे पर बोलते हुए केवल युवा मंत्री’ के नाम का जिक्र करते थे। राणे ने आरोप लगाया था कि शिवसेना के कुछ नेता आदित्य का नाम लेकर खुद आदित्य को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
राणे ने तंज कसते हुए कहा, महाबिकास आघाडी सरकार के मंत्रिमंडल में कई युवा मंत्री हैं। अमित देशमुख, अदिति तटकरे, असलम शेख भी युवा मंत्री है। फिर केवल आदित्य ठाकरे ने ही स्पष्टीकरण क्यों दिया? दूसरे युवा नेताओं ने स्पष्टीकरण क्यो नहीं दिया? गौरतलब है कि, इस मामले मे राणे परिवार (नीलेश राणे, नितेश राणे और नारायण राणे) शुरू से ही लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर रहे है।