राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की संगोष्ठी विकासोन्मुख प्रस्तावों के साथ सम्पन्न:

राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की संगोष्ठी विकासोन्मुख प्रस्तावों के साथ सम्पन्न:

हिन्द सागर, भूपेश कश्यप, बेंगलुरू:
भारत के विभिन्न प्रांतों के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासंघ की शनिवार सायं शहर पैलेस रोड स्थित पांच सितारा होटल में समाज की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा सह संगोष्ठी आयोजित हुई और अपनी बिरादरी के विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श कर कई प्रस्तावों पर सहमति जताई। बैठक के शुरुआत आगंतुक अतिथियों का तिलक एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सोमकान्त शर्मा जयपुर ने शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के स्वर्णिम वैदिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज बंधुओं से आह्वान किया कि प्रत्येक समाज बंधु को अपने इतिहास पर गर्व करते हुए आदित्य हृदय स्तोत्र को कंठस्थ करना चाहिए। उन्होने सुनील शर्मा द्वारा प्रस्तावित आगामी सामाजिक विकास योजनाओं को विस्तार से समझाते हुए समाज के पटल पर रखा। राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने बेंगलुरु के समीप मुलबाग़ल में समाज के शक्ति स्थल के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यहाँ विश्व की सबसे ऊँची एवं भव्य भगवान भास्कर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। शर्मा ने रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिता के आयोजन द्वारा समाज से जोड़ने पर बल दिया। देशभर से आये हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में से बिहार से राजेन्द्र पाठक, प्रकाश मिश्रा, महाराष्ट्र से नितिन महेंद्र शर्मा, शिवप्रसाद शर्मा, उड़ीसा से शेखर आचार्य, जोधपुर से राकेश अबोटी, जितेंद्र अबोटी, बीकानेर से आर.के. शर्मा, कामिनी भोजक, सामाजिक जनगणना के तहत पारिवारिक वंशावली के डिजिटल एप्प के बारे में जोधपुर से प्रियंका शर्मा ने डिजिटल डाटा द्वारा एप्प से जुड़ने की अपील की। हुबली से नरेश शर्मा, के.जी.एफ. से रमेश शर्मा, छत्तीसगढ़ से दिलीप शर्मा, उषा अभय शर्मा, बलुन्दा से प्रकाश शर्मा, अहमदाबाद से नटवर शर्मा, पवन शर्मा ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए सुनील शर्मा द्वारा किये जा रहे विकासकार्यों की प्रशंसा की। माध्यम महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष शर्मा, चंद्रा शर्मा सरला शर्मा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये।
राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर शर्मा चेन्नई ने भारतवर्ष से आये सभी कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए समाज हित मे सक्रिय योगदान देने की अपील करते हुए तमाम आगंतुक समाजबंधुओं का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी उद्घोषक चेतनप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर बसंत शर्मा पाली, पुष्करराज शर्मा, उम्मेदकिशन शर्मा, संदीप शर्मा, संजय शर्मा शिरडी, किशोर शर्मा जलगांव, राजेश शर्मा , आदेश शर्मा पूना, संदीप शर्मा चालीसगांव, मुम्बई से बसंत शर्मा और विनोद शर्मा, भद्रावती से हरीश शर्मा एवं सूरज शर्मा, हुबली से राजू शर्मा एवं ईश्वर शर्मा, होसपेट से हनुमान प्रसाद शर्मा, जयंतीलाल शर्मा, अशोक शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, राजेश शर्मा, अविनाश शर्मा, भूपेश कश्यप, डी, बाबूलाल शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, हेमराज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।