शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का पहला राष्ट्रीय खेल महाकुम्भ 12 सितंबर से 14 सितंबर तक बेंगलुरु होगा
शहर के सेंट जोन्स क्रिकेट खेल मैदान में खेलों का भव्य आयोजन होगा
हिन्द सागर,बेंगलुरु:
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का पहला अखिल भारतीय खेल महाकुम्भ 12 सितंबर से 14 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर शर्मा कुवेरा ने बताया कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का पहला सुनील शर्मा नेशनल चैम्पियंस क्रिकेट कप के भव्य आयोजन को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही है। इस खेल महाकुम्भ में भारत के सभी राज्यों की टीमों के भाग लेने की संभावना है। टीमों के आवास, परिवहन, भोजन एवं नाश्ता सहित खेल के आयोजन की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण किया जा रहा है। खेल के सफल आयोजन को लेकर राजेश शर्मा एवं प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में व्यस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है। शहर के सेंट जोन्स क्रिकेट खेल मैदान में खेलों का भव्य आयोजन होगा।