आतंकवाद की कोई सीमा नहीं, सभी देशों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत डॉ. श्रीकांत शिंदे का लाइबेरिया गणराज्य की संसद में प्रभावशाली भाषण

  • आतंकवाद की कोई सीमा नहीं, सभी देशों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत

  • डॉ. श्रीकांत शिंदे का लाइबेरिया गणराज्य की संसद में प्रभावशाली भाषण

  • अफ्रिका के दो देशों को संबोधित करने वाले डॉ. शिंदे एकमात्र भारतीय सांसद

  • आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को एफएटीएफ के ग्रे लिस्ट में डालने की भारत की मांग*

  • लाइबेरिया गणराज्य के राष्ट्रपति का भारत को मिला मजबूत समर्थन ।

डोंबिवली : आतंकवाद सभी सीमाओं का उल्लंघन करते हुए फैल चुका है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ शुरू की मुहिम में अब दुनिया भर के सभी देशों को एकजुट होकर लड़ने का वक्त आ गया है। इस प्रकार का प्रखर व प्रभावशाली विचार भारतीय सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने व्यक्त किया है। लाइबेरिया गणराज्य के संसद को संबोधित करते वक्त सांसद डॉ. शिंदे ने आतंकवाद विरोधी भारत की भूमिका को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से पेश किया। इस दौरे से सिएरा लिओन और लाइबेरिया गणराज्य इन पश्चिम अफ्रिका के दो देशों के संसद को संबोधित करने का सौभाग्य पाने वाले डॉ. श्रीकांत शिंदे एकमात्र भारतीय सांसद हैं।
सांसद डॉ. शिंदे ने कहा कि भारत पिछले कई वर्षों से आतंकवादी हमलों और सीमा पार से होने वाले आतंकवाद से पीड़ित है। छुप आतंकवाद की सच्चाई बयान करने के लिए हम सर्वदलीय सांसद यहां आये हैं। सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने का विनम्र निवेदन करते हैं और इसे वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (शून्य सहनशीलता) की नीति अख्तियार करने के लिए सभी देशों को एकजुट होने का वक्त आ गया है.
लाइबेरिया गणराज्य संसद के सभापति रिचर्ड नाग्बे कून और उप सभापति थॉमस पी. फल्लाह ने भारतीय प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। सिनेट के अध्यक्ष न्यूब्ली कारंगा लॉरेन्स के साथ हुई मीटिंग में डॉ. शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान को कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से वित्तीय सहायता मिल रही है। पाकिस्तान को ‘एफएटीएफ’ के ग्रे लिस्ट में भी डाला गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में ही फलते फूलते हैं और पाकिस्तान इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन और प्रोयोजित किया जाता है। इसलिए इस बार भारत ने पाकिस्तान को  ‘एफएटीएफ’ के ग्रे लिस्ट शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही डॉ. शिंदे ने आगे कहा कि लाइबेरिया के मुश्किल समय में भारत ने हमेशा साथ दिया है। दोनों देशों के बीच विशेष प्रकार का संबंध है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने वाले लाइबेरिया की ओर से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई जायेगी, इस प्रकार का विश्वास सांसद डॉ. शिंदे ने व्यक्त किया है।
सांसद डॉ. शिंदे और प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को लाइबेरिया गणराज्य के अध्यक्ष जोसेफ न्युमा बोकाई इसके साथ ही विदेश मंत्री साराह बेस्लो न्यान्ती के साथ भी चर्चा की। भारत के आतंकवाद विरोधी मुहिम को लाइबेरिया गणराज्य ने मजबूत समर्थन दिया है, इस प्रकार की जानकारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने दी है। लाइबेरिया गणराज्य संसद के सभापति रिचर्ड नाग्बे कून ने कहा कि, आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पश्चिम अफ्रिका के चार देशों की एकजुटता महत्वपूर्ण है। सिनेट वरिष्ठ सदन के प्रो-टेम्पोर अध्यक्ष न्योनब्ली करंगा-लॉरेन्स के आदेश पर इस दौरान लाइबेरिया संसद में पहलगाम हमले में मारे गये भारतीय लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  • भारत द्वारा शुरू किये गये आतंकवाद विरोधी मुहिम को वैश्विक स्तर पर समर्थन मिले इस मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधि मंडल अफ्रिकी देशों के दौरे पर है। इस दौरे के अंतिम चरण में प्रतिनिधि मंडल लाइबेरिया गणराज्य की राजधानी मोन्रोविया रविवार को पहुंचा। इस दौरान लाइबेरिया सरकार की ओर से भारतीय प्रतिनिधि मंडल का शानदार स्वागत किया गया। सांसद डॉ. शिंदे और प्रतिनिधि मंडल ने मोन्रोविया के गुरुद्वारा गये। इसके साथ ही लाइबेरिया में बसे भारतीय समुदाय को भी डॉ. श्रीकांत शिंदे ने संबोधित किया। भारत के सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. श्रीकांत शिंदे ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।