घायल युवक को क्षत्रिय समाज चेरिटेबल ट्रस्ट ने की 56,000 की मदद ।
ठाणे : चार महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शिवम सिंह के इलाज के लिए क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने 56,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि 40,000 की राशि चेक के माध्यम से और शेष राशि कैश व ऑनलाइन माध्यम से दी गई।एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों के लिए तत्पर रही है और आगे भी रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील की। संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह के विशेष प्रयास से यह सहायता संभव हो सकी, जिनके निरंतर सहयोग और समर्पण से समाजसेवा का यह कार्य पूरा हुआ। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह, शैलेश सिंह, भगवंत सिंह, प्रदीप सिंह और प्रमोद शाही उपस्थित रहे। सभी ने शिवम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।