इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां 6 गधों को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं इन गधों को कोर्ट में पेश करने का भी आदेश दिया गया है।
मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और इस मामले की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि सभी गधों को लकड़ी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला भारत से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल का है, जहां वन विभाग ने 6 गधों को हिरासत में लिया गया है। बताया गया कि इन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि गधे बेहद समझदार थे क्योंकि वे अपने दम पर लड़कियों की तस्करी करते थे और उन्हें एक से दूसरी जगह पर पहुंचाते थे। इससे पहले सितंबर में वन विभाग के एक कर्मचारी को लकड़ी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे अब सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि पाकिस्तान में गधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, फिलहाल यहां 5.7 मिलियन गधे हैं। पाकिस्तान की बड़ी आबादी पशुपालन पर निर्भर है। यहां के लोगों की 35-40 फीसदी आय पशुपालन से ही होती है।