गणेशनगर में डोंबिवलीकर भजन भवन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया।

  • गणेशनगर में डोंबिवलीकर भजन भवन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया।

डोंबिवली : डोंबिवली एक सांस्कृतिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। उसी कड़ी में गणेशनगर में डोंबिवलीकर भजन भवन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटील, बीजेपी के जिलाध्यक्ष नंदू परब, मा. नगरसेवक जनार्दन महात्रे एवं भजन मंडल के अध्यक्ष वसंत रामा सावंत सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। भजन मंडल के अध्यक्ष वसंत रामा सावंत ने कहा कि काफी दिनों से इस भवन का इंतजार था, लेकिन यह सपना स्थानीय विधायक रविंद्र चव्हाण ने पूरा किया है। वहीं भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि फडणवीस सरकार की राज में धार्मिक कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। कल्याण-डोंबिवली सहित पूरे राज्य में विकास का काम तेजी से चल रहा है।