सम्पूर्ण भारत से आये जरूरतमंद छात्रों को दिलाया उच्च शिक्षा में निःशुल्क प्रवेश:

सुनील शर्मा के शिक्षा कार्यक्रम की चहुंओर हो रही है प्रशंसा:

सम्पूर्ण भारत से आये जरूरतमंद छात्रों को दिलाया उच्च शिक्षा में निःशुल्क प्रवेश:

हिन्द सागर /बेंगलुरु/भूपेश कश्यप: शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने समाज के प्रतिभावान एवं गरीब तथा जरूरतमंद छात्र जिन्हें दशवीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा में अपनी आर्थिक कमजोर स्थिति के कारण गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े इस समस्या के निवारण हेतु राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने अपने समाज में शिक्षा की अलख जगाने हेतु एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा में उनके परिवार की आर्थिक कमजोरी बाधा नहीं बने ऐसे उच्च विचार के साथ समाज में शैक्षिक उत्थान हेतु सुनील शर्मा शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका सोशियल मीडिया के सभी सामाजिक समूहों में प्रचार-प्रसार करने पर सम्पूर्ण भारत के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज बंधुओं ने जबरदस्त समर्थन करते हुए इस कार्यक्रम को समाजोत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सुनील शर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सुनील शर्मा शिक्षा कार्यक्रम के तहत शर्मा ने चेन्नपटना स्थित बेंगलुरू इंटरनेशनल अकादमी से अनुबंद कर समाज के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को वहां निशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की व्यवस्था हेतु सुनील शिक्षा कार्यक्रम से जोड़कर इस शैक्षिक सत्र हेतु महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश आदि से आये छात्र-छात्राओं का उनके अभिभावकों के साथ सरस्वती पूजन कर बेंगलुरू इंटरनेशनल अकादमी चेन्नपटना में उनको कक्षा ग्यारह में प्रवेश कराया गया। ज्ञातव्य रहे कि समाज के छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन का सम्पूर्ण खर्चा सुनील शर्मा स्वयं देंगे। इस मौके समाज प्रमुख सुनील शर्मा, संतोष शर्मा, किशोर शर्मा चेन्नई, वीरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, राजेश शर्मा, अविनाश शर्मा, भूपेश कश्यप सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। वहीं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने कृतज्ञता पूर्वक सुनील शर्मा एवं संतोष शर्मा का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।