ठाणे में महिला के दिवंगत पति की संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी व धोखाधड़ी ।

ठाणे में महिला के दिवंगत पति की संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी व धोखाधड़ी ।

ठाणे : ठाणे के नौपाड़ा पुलिस ने चार लोगों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, के खिलाफ कथित रूप से जालसाजी और धोखाधड़ी कर एक महिला के पति की संपत्ति हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान अब्दुल मबूद खान, फिरोजा अब्दुल मबूद खान, आदिल खान और उमर शेख के रूप में हुई है। यह मामला शहाज अब्दुल मारूफ खान द्वारा 7 सितंबर 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है । एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता के पति की 1996 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। संपत्ति के दस्तावेज़ उनके पति के भाई अब्दुल मबूद खान को सौंप दिए गए थे, जबकि उनकी देखरेख अब्दुल मबूद और उनकी पत्नी फिरोजा कर रहे थे। 7 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता को कोर्ट से एक सिविल केस का समन मिला, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को इस बारे में बताया। जांच करने पर उन्हें पता चला कि पति की जाली मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया गया था। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर शिकायतकर्ता के पति की दावला, कौसा, कर्जत, शेलू और अन्य स्थानों पर स्थित संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश रची थी। नौपाड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर शरद कुम्भार ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।