देवासी समाज जैतारण तहसील स्तरीय प्रतिभा – सम्मान समारोह आयोजित हुआ

 

हिन्द सागर, रमेश कुमार, जैतारण: देवासी समाज जैतारण तहसील स्तरीय प्रतिभा – सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 107 प्रतिभावाओं को सिल्वर मेडल व मोमेंटो प्रशस्ति-पत्र देकर छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया। संत श्री 1008 लक्ष्मणनाथ महाराज के सान्निध्य में शिक्षा समिति देवासी समाज जैतारण द्वारा तहसील स्तरीय प्रतिभा – सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भामाशाह डाॅ. गोवर्धन देवासी बिंजबाड़िया द्वारा सिल्वर मेडल, मोमेंटो कि व्यवस्था जवताराम निम्बोल, भोजन कि व्यवस्था शैतान राम डिगरना, प्रशस्ति-पत्र नेमाराम फालका, माईक सेट व टेंट कि व्यवस्था रामलाल राजादंड , सभी भामाशाहों का तहदिल से धन्यवाद व आरोग्य भवन जोधपुर की टीम हुक्माराम वकिल साहब पाली, वकिल साहब रमेश भावी, हेमाराम, रामचन्र्द पुलिस भोपाल गढ़, गणपत सुरयास पधारे।देवासी समाज जैतारण के अध्यक्ष सुरजमल देवरिया, उपाध्यक्ष अमराराम लोटोती, कोषाध्यक्ष, किशन राम खराडी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रमेश देवासी पृथ्वीपुरा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट जस्साराम फालका, उपाध्यक्ष सुखदेव भाड़का राबडि़यावास, व औगड़राम बस्सी, एडवोकेट रामलाल देवरिया, मोहन बांजाकुडी, बगदुराम राबड़ियावास, बुधाराम बस्सी छोगाराम सिणला, माणक लोटोती, सुखराम लोटोती, हनुमान लोटोती, बिंजाराम बलाड़ा, अमर राम खराडी, रामस्वरूप डिगरना, राम स्वरूप खराडी, माणक बस्सी,भरत निम्बोल व समस्त देवासी समाज के गणमान्य उपस्थित रहे। देवासी समाज छात्रावास जैतारण में हुआ प्रोग्राम।बाहर से पधारे सभी भामाशाहओ व सभी समाज बंधुओं ने छात्र – छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।