अयोध्या से आई लोकगायिका संजोली पांडेय के कजरी, सोहर और लोकगीतों की डोंबिवली में जमकर वर्षा ।

  • अयोध्या से आई लोकगायिका संजोली पांडेय के कजरी, सोहर और लोकगीतों की डोंबिवली में जमकर वर्षा ।

प्रमोद कुमार 

डोंबिवली : उत्तर भारतीय समाज एकता मंच एवं अभियान (सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था) द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में अयोध्या से आई लोकगायिका संजोली पांडेय के कजरी, सोहर और लोकगीतों की जमकर वर्षा की, रविवार को शाम को डोंबिवली के शगुन सभागृह में कजरी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अमरजीत मिश्रा (पूर्व राज्य मंत्री, महाराष्ट्र प्रदेश) की अगुवाई में उत्तर भारतीय समाज एकता अभियान संस्था सावन महोत्सव द्वारा उत्तर भारत के माटी की सोंधी महक फैलाने में सफल हो रहा है, डोंबिवली पूर्व के शगुन हॉल में उत्तरभारतीय समाज एकता मंच के आई. पी. मिश्र व दिनेश दुबे द्वारा आयोजित समारोह में संजोली पांडेय ने कजरी, सोहर, चैता, फगुआ और गारी गाकर लोगों को उनके गांवों की याद दिला दी। दीपक सुहाना ने भी लोकगीत पेश कर लोगों की तालियां बंटोरी। इस समारोह में कल्याण भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदू परब की फरमाइश पर संजोली ने रेलिया बैरन पिया को लिए जाये रे सुनाया। उन्होंने लोक संगीत के माधुर्य की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में आइडियल कॉलेज के विजय उपाध्याय, साकेत ग्रुप के विनोद तिवारी, भवन निर्माता प्रदीप मिश्रा, समाज सेवक विजय पंडित, रामचंद्र पांडे, आर पी मिश्रा, संतोष पांडे , रजनीकांत मिश्रा उत्तरभारतीय समाज के अनेकों गणमान्य लोग  उपस्थित थे।