(हिन्द सागर न्यूज़ बेंगलुरू से रमेश कुमार की रिपोर्ट)
बेंगलुरु:कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कफ्यू लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इस दौरान लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू होंगी। इसकी जानकारी देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में कल रात नौ बजे से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। सुबह छह बजे से दस बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं की अनुमति होगी। सबह दस बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी। केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की अनुमति है। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।