जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस विभाग में भारी पैमाने पर ट्रांसफर

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 09 उप निरीक्षक, 01 हेड कान्सेटबल,07 कम्प्यूटर आपरेटर सहित11 आरक्षी का किये स्थानान्तरण

हिन्द सागर न्यूज बस्ती : जनपद बस्ती में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 09 उप निरीक्षक, 01 हेड कान्सेटबल,07 कम्प्यूटर आपरेटर सहित 11 आरक्षी का स्थानान्तरण किये।जिसमे उप निरीक्षक ललितकान्त यादव को थाना लालगंज से थाना वाल्टरगंज, उप निरीक्षक रमाकान्त यादव को सम्मन सेल से थाना कप्तानगंज, उपनिरीक्षक राजन मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना दुबौलिया, उप निरीक्षक रामनाथ को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज, उप निरीक्षक हरी राय को पुलिस लाइन से थाना रुधौली, उप निरीक्षक दयानन्द यादव को पुलिस लाइन से थाना सोनहा, उप निरीक्षक जयविन्द कुमार को पुलिस लाइन से थाना मुण्डेरवा, उप निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना पुरानी बस्ती, उप निरीक्षक कमलेश यादव को थाना कोतवाली से थाना हरैया भेजा गया है।