भूमि लेखजोखा विभाग के उप अधीक्षक और उनके अधीनस्थ भूमि कर मापक अधिकारी को ठाणे एंटी करप्शन विभाग ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार ।
ठाणे : ठाणे में भूमि लेखजोखा विभाग के उप अधीक्षक चांगदेव गोविन्द मोहलकर ( वर्ग 2) और उनके अधीनस्थ भूमि कर मापक अधिकारी श्रीकांत विश्वास रावते को ठाणे एंटी करप्शन विभाग ने कल 5 मार्च 2025 को नियोजित तरीके से शिकायतकर्ता से 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।उप अधीक्षक चांगदेव ने यह राशि अपने अधीनस्थ अधिकारी वर्ग 3 के भूमिकर मापक श्रीकांत के हस्ते स्वीकार कर रहे थे।, इसलिए पहले श्रीकांत पर और उनके बाद उप अधीक्षक चांगदेव पर कार्य ठाणे ब्यूरो ने कार्यवाही की गई। ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि शिकायतकर्ता की जमीन का मूल्यांकन करने के लिए उप अधीक्षक चांगदेव से संपर्क करने पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।इसके बारे में ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो को 27 फरवरी 2025 को जानकारी दी गई थी। ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में छानबीन शुरू की थी।इसी बीच उप अधीक्षक चांगदेव आपसी सहमति से शिकायतकर्ता से यह एक लाख रुपए की राशि कम कर 75 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गए थे।उन्होंने यह राशि अपने कनिष्ठ अधिकारी श्रीकांत विश्वास रावते को सौंपने के लिए कहा था। इसके बाद जब 5 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर जब शिकायतकर्ता 75 हजार रुपए रिश्वत भूमि लेखजोखा विभाग के अधिकारी भूमिकर मापक श्रीकांत विश्वास रावते को दे रहे थे ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए। इसी तारतम्य में उप अधीक्षक चांगदेव गोविन्द मोहलकर को भी गिरफ्तार कर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में शाम साढ़े छह बजे मामला दर्ज किया गया।यह कार्यवाही ठाणे ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्गदर्शन में की गई।