अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर दस हजारिया इनामी दो अभियुक्त फरार

पुलिस की मुस्तैदी से 48 घंटे में दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

 हिन्द सागर ब्यूरो बस्ती : 09-10 तारीख की दरम्यानी रात मे जिले के महर्षि विद्या मंदिर मे बने आस्थाई जेल से दो विचाराधीन कैदियों द्वारा जेल की खिडकी तोड़ कर फरार हो जाने की सूचना सतीशचन्द्र त्रिपाठी जेलर जिला जेल / अस्थायी कारागार द्वारा बताया गया  कि विचाराधीन बन्दी अजय कुमार पुत्र छेदी निवासी ग्राम धोबी टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलबाद जिला संतकबीर नगर  27, जून, 20 से अ0सं0 375/20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली खलीलाबाद और बिचाराधीन बन्दी मोहम्मद वसीम पुत्र तैयब अली निवासी ग्राम परसा कला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर  29. जून, 20 से मु0अ0सं0 225/20 धारा 457/380/411 IPC थाना बखीरा संतकबीरनगर के अन्तर्गत अस्थायी कारागार में निरूद्ध थे, जो दिनांक 10.जुलाई,20 की रात्रि में जेल के कैदी बैरक की खिड़की को तोड़ कर फरार हो गये, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0 सं0 348/20 धारा 223/224 IPC  पंजीकृत किया गया । 

उक्त गम्भीरतम सूचना पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  आशुतोष कुमार व पुलिस अधीक्षक बस्ती  हेमराज मीना द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व तत्काल फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती  रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमे गठित करते हुए दोनो अभियुक्तो पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा 10000-10000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया, जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रूधौली शक्ति सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मुण्डेरवा  सुशील कुमार शुक्ला व स्वाट टीम प्रभारी  राजकुमार पाण्डेय मय टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर  11, जुलाई,  को  बूधा नाला के पास थाना क्षेत्र मुण्डेरवा से उक्त दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।        गिरफ्तार अभियुक्तोअजय कुमार पुत्र छेदी निवासी ग्राम धोबी टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद, सं0 क0 नगर एवं मोहम्मद वसीम पुत्र तैयब अली निवासी ग्राम परसा कला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के कब्जे से एक अदद तमंचा 303 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतुस,   एक तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतुस बरामद हुआ।पूछताछ मे अभियुक्तो ने बताया गया कि अस्थायी जेल बस्ती से फरार होने के उपरान्त हम लोग  हाईवे से पिकप पकड़ कर सीधे हम दोनो अजय के घर मगहर गये जहां पूर्व से हम लोगो द्वारा छिपाये गये असलहे को लेकर घर से निकल गये तथा कुछ पैसे के इन्तजाम सोच कर इधर उधर भटक रहे थे एवं योजना बनाये कि आज रात में किसी राहगीर को लूट कर पैसा का इन्तजाम कर लिया जायेगा और साधन पकड़ कर मुम्बई निकल जायेंगे, जिससे पुलिस हमे न पकड़ सके।


     अभियुक्त मो0 वसीम का अपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 402/18 धारा 60 Ex. Act  थाना दुधारा  जनपद सं0क0नगर 2. मु0अ0सं0 225/20 धारा 380/457/411IPC   थाना बखीरा   जनपद सं0क0नगर 3. मु0अ0सं0 348/20 धारा 223/224 IPC   थाना कोतवाली   जनपद बस्ती 4.मु0अ0सं0 159/20 धारा 7/25 A. Act  थाना मुण्डेरवा   जनपद बस्ती ।*अभियुक्त अजय कुमार का आपराधिक इतिहास*-1. मु0अ0सं0 375/20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली खलीलाबाद , सं0क0नगर2. मु0अ0सं0 348/20 धारा 223/224 IPC   थाना कोतवाली , जनपद बस्ती 3.मु0अ0सं0 160/20 धारा 3/25 A. Act  थाना मुण्डेरवा , जनपद बस्ती । 


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस  टीम*– 1.प्रभारी निरीक्षक थाना मुण्डेरवा सुशील कुमार शुक्ला  2 प्रभारी स्वाट टीम.उ0नि0 श्री राजकुमार पाण्डेय 3.उ0नि0 दुर्विजय थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती 4.हे0का0 महेन्द्र यादव, का0 मनोज राय ,का0 मनिन्द्रप्रताप चन्द्र का0 अभिषेक तिवारी, का0 रमेश गुप्ता, का0 रवि शंकर शाह ,का0 देवेन्द्र निषाद, स्वाट टीम जनपद बस्ती  5. का0 ओम प्रकाश शाह थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती शामिल रहे ।